Doordrishti News Logo

कोहनी के जोड़ का सम्पूर्ण प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफल

जोधपुर,कोहनी के जोड़ का सम्पूर्ण प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफल। शहर के महात्मा गाँधी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक यूनिट सी के चिकित्सकों द्वारा कोहनी का जोड़ प्रत्यारोपण सफलता पूर्वक किया गया है। धौलपुर निवासी 55 वर्षीय महिला लम्बे समय से बायीं कोहनी में दर्द एवं जकड़न से पीड़ित थी तथा दर्द निवारक दवाओं के नियमित सेवन के बावजूद रहत नहीं मिल पा रही थी। उक्त महिला के परिजनों ने महात्मा गाँधी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक यूनिट सी प्रभारी सीनियर प्रोफेसर डॉ महेश भाटी से परामर्श लिया। जाँच के दौरान कोहनी में आर्थराइटिस के साथ जकडबाय (फ्लेक्सेन डेफोर्मिटी) से ग्रसित होना पाया गया तथा मरीज को सम्पूर्ण कोहनी प्रत्यारोपण (टोटल एल्बो रिप्लेसमेंट)ऑपरेशन की राय दी गई। प्रोफेसर भाटी,सहायक आचार्य डॉ मुकेश सैनी एवं अन्य चिकित्सकों की टीम ने इस दुर्लभ ऑपरेशन में कोहनी के जोड़ का ख़राब हिस्सा निकाल कर टाईटेनियम निर्मित उन्नत प्रकार से जॉइंट द्वारा पुनर्निर्मित किया। वर्तमान में मरीज पूर्णतः स्वस्थ है तथा कोहनी के जोड़ को बिना दर्द के चलाने में सक्षम है। पश्चिमी राजस्थान में मेडिकल कॉलेज स्तर के चिकित्सकों द्वारा इस प्रकार का यह पहला ऑपरेशन है। ऑपरेशन टीम में सर्जन डॉ रोहित,डॉ जियालाल,डॉ श्रेयस तथा एनेस्थीसिया विभाग से डॉ सरिता जानवेजा,डॉ प्रमिला,डॉ रश्मि एवं स्टाफ अजित गुरनानी,विकास आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें – नकबजनों ने अपनाया नया तरीका सलवार सूट पहन कर पहुंचे मंदिर

गौरतलब है कि ऑर्थोपेडिक विभाग द्वारा वर्तमान में कूल्हे,घुटने एवं कंधे के प्रत्यारोपण नियमित रूप से एवं पूर्णतःनिःशुल्क किये जा रहे हैं। उक्त ऑपरेशन भी राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पूर्णतय निःशुल्क किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल प्रो दिलीप कच्छावा एवं एमजीएच अधीक्षक प्रो राजश्री बेहरा ने समस्त ऑर्थोपेडिक विभाग को बधाई दी तथा चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना हेतु राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026