मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत ToT प्रशिक्षण आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत ToT प्रशिक्षण आयोजित। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चल रहे मानसिक स्वास्थ्य माह के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय जिला अस्पताल पावटा में ToT प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण CMHO डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में हुआ।

प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों को मनदर्पण-2 कार्यक्रम के तहत 5 मॉड्यूल पर प्रशिक्षण दिया गया।
1.युवा मन एवं मानसिक स्वास्थ्य
2.I Support My Friend
3.कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन
4.आत्महत्या रोकथाम हेतु गेटकीपर प्रशिक्षण
5.परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन

हर्षोल्लास से मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस

CMHO डॉ.शेखावत ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को छिपाने के बजाय समय पर साझा करना जरूरी है। SNMC के मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजय गहलोत ने बदलती जीवन शैली में जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।

जिला नोडल अधिकारी डॉ.पंकज कुमार गाड़िया ने बताया कि माह के दौरान स्कूल-कॉलेजों में मैराथन, संगोष्ठी,नाटक,स्लोगन आदि गतिविधियों से जागरूकता बढ़ाई जाएगी। ब्रह्माकुमारीज़ की सुची गुप्ता ने ध्यान और सकारात्मक जीवन शैली की भूमिका बताई।

प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग, राजकीय पीजी कॉलेज,नर्सिंग कॉलेज, AIIMS जोधपुर,भारत स्काउट एवं गाइड सहित कई संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।