गरीब को गणेश मान कर करें सेवा-मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
- सर्किट हाउस में लगा फरियादियों का दरबार
- सुनी जनसमस्याएं
- उमस से स्वास्थ्य प्रभावित
जोधपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर प्रवास के तीसरे दिन बुधवार को प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने गरीब को गणेश मान कर सेवा करने का भाव व्यक्त किया। वे आज रातानाडा स्थित गणेश मंदिर में दर्शन करने के साथ पुजारियों से आशीर्वाद लेने पहुंंचे। पुजारियों ने उन्हेें पाट पर बैठाकर मंत्रोच्चारण किया। बाद में उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।
रातानाडा गणेश मंदिर में दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री गहलोत सर्किट पहुंचे जहां पर पहले से जमा सैकड़ों लोगों की परिवेदनाएं सुनी और संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ उनकी दी गई शिकायतों को अपने पास रखा। इस बीच बढ़ती उमस से उनका तबीयत कुछ नासाज हो गई। बाद में कुछ राहत मिलने पर फिर से सुनवाई शुरू कर दी।
मुख्यमंत्री ने रातानाडा गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं। हर शुभ काम की शुरूआत उनके नाम से होती है। गणेश गरीबों की सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। गरीब को गणेश मानकर उनकी सेवा करें। प्रदेश वासियों को हर चुनौनियों और समस्याओं से निपटने के लिए भगवान गणेश उनकी मदद करें।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

