रिक्त पद भरने की मांग को लेकर छात्राओं ने की स्कूल में तालाबंदी
उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
जोधपुर,सेठ भीकमचंद मूथा राजकीय बालिका उमा.विद्यालय पीपाड़शहर में रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्कूल में तालाबंदी कर दी। सभी छात्राएं जुलुस के रूप में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।

छात्राओं ने बताया कि प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य,भौतिक विज्ञान,लेखा शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन,गणित,गृह विज्ञान व्याख्याता,कंप्युटर अनुदेशक दो,प्रयोगशाला सहायक,प्रयोगशाला परिचायक और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों के पद रिक्त हैं। इनकी वजह से बोर्ड कक्षाएं भी नियमित संचालित नहीं हो पा रही हैं। इस अवसर पर पूजा दाधिच,रेखा मेघवाल, डिंपल सोनी,प्रियंका,अनिता जाट, निकिता,अनिता मेहरा,इशिका, ललिता,पिस्ता,मोनिका,वर्षा,सोनू, दीपिका,प्रियंका,कविता भाटी, सुप्रिया खोजा, नेहा जीनगर, कोमल चौहान उपस्थित थी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

