बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप,ट्रेनों में अचानक पहुंची जांच टीम

जोधपुर मंडल ने औचक कार्रवाई में 14 घंटों में 367 मामलों से वसूला 2.43 लाख रुपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप,ट्रेनों में अचानक पहुंची जांच टीम। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में शुक्रवार को मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान ट्रेनों में अचानक टिकट जांच टीम पहुंची तो बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया।

झण्डारोहण के साथ 9 अगस्त से शुरू होगा झूलेलाल का चालिहा महोत्सव

जोधपुर-लूनी-मारवाड़ जंक्शन और लूनी- समदड़ी रेलखंड पर टीम ने कई ट्रेनों में औचक जांच की। टिकट जांच के साथ अनधिकृत वेंडिंग, धूम्रपान और गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान में 367 मामलों में कार्रवाई कर रेलवे ने 2.43 लाख रुपए का बड़ा राजस्व जुटाया।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सीमा शर्मा और डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक चौधरी के नेतृत्व में 19 टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने करीब 14 घंटे तक सघन जांच की। अभियान का बेस स्टेशन लूनी रखा गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 359 बेटिकट एवं अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 2 लाख 30 हजार 315 रुपए वसूले गए। इसके अलावा अनधिकृत वेंडिंग के छह मामलों में 10 हजार 125 रुपए, धूम्रपान के एक मामले में 2 हजार रुपए और गंदगी फैलाने के एक मामले में एक हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ ने भी पूरे समय साथ रहकर वसूली में सहयोग किया।

इस तरह कुल 367 मामलों में 2 लाख 43 हजार 440 रुपए का उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ। यादव ने बताया कि बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने और यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts: