जोधपुर, भारत तिब्बत मैत्री संघ जोधपुर राजस्थान की ओर से आज आंगणवा के मानसिक विमंदित केंद्र में बालक-बालिकाओं के साथ तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा का 86 वां जन्म दिन मनाया गया। भारत तिब्बत मैत्री की अध्यक्ष रेशम बाला ने बताया कि इस दौरान वहां के केयर टेकर को माला पहनाकर स्वागत किया।

यहां के बच्चों के हाथों से केक कटवा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।भोजन साम्रगी और फलाहार वितरीत किया गया। दलाई लामा लम्बी उम्र और विश्व शान्ति की पार्थना की गई।

कार्यक्रम में पुष्पा गहलोत, निरमा,मीनाक्षी गोड़,किशन गेवा, सुनील,मदनलाल,हितेष जैन और सम्पतराज ने अपनी भागीदारी निभाई। दोपहर मे राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एशोसियेशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ता के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
यूथ अघ्यक्ष किशन गेवा ने नाथू सिंह राठौड़ को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वर्तमान स्थिति में तिब्बत की आजादी भारत की सुरक्षा पर सभी बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे।
>>> नौ सौ ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद



