तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार की 33 वीं वर्षगांठ मनाई

भारत तिब्बत मैत्री संघ का विश्व मानवाधिकार दिवस पर आयोजन

जोधपुर,भारत तिब्बत मैत्री संघ व तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में दलाई लामा को मिले नोबेल शांति पुरस्कार की 33 वीं वर्षगांठ पर केक काट कर एवं मिठाई वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ के प्रधान छीमें टेमिंग ने कहा कि विश्व में शांति के लिए दलाई लामा के दीर्घायु के लिए एवं जन मंगल कामना के लिए सुबह पूजा पाठ किया गया। महिला विंग की क्षमा पुरोहित ने बताया कि भारत तिब्बत मैत्री संघ की राष्ट्रीय महिला संयोजक व प्रदेशाध्यक्ष रेशम बाला के सानिध्य व निर्देशन पर यह आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें- जोधपुर जिले में 6 नए राजस्व ग्राम गठित

tibetan-spiritual-leader-dalai-lama-celebrates-33rd-anniversary-of-nobel-peace-prize

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एनडी निम्बावत ने कहा कि शांति व सहयोग से ही विकास संभव है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक अजय वर्धन ने कहा कि तिब्बत भारत का मित्र देश है। दलाई लामा का शांति संदेश संपूर्ण विश्व में आज भी प्रासंगिक है। रेशम बाला ने हाल ही में हुए सांतवें अखिल भारतीय तिब्बत समर्थक समूह के सम्मेलन में रखे गए प्रस्ताव एवं सुझाव का विवरण एवं तिब्बत मुक्ति साधना के लिए एकजुट होकर चलने के लिए निवेदन किया।

ये भी पढ़ें- इनोवा की टक्कर से राहगीर की मौत

भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव ने चीन की विस्तारवादी नीति को भारत तिब्बत मैत्री संबंधों में बाधक बताया। किशनलाल गेवा ने कहा कि तिब्बत की आजादी भारत की सुरक्षा है और इसके लिए हम सबको मिलकर मौन रैली व मशाल जुलूस निकालने आवश्यक है जिससे लोगों में तिब्बत के प्रति जागरूकता होगी।

बौद्ध धर्म के अनुयायी बृजेश भार्टी ने कहा कि तिब्बत में अनेक प्रकार की वनस्पतियों व खनिजों के भंडार हैं इस पर्यावरण को हमें बचा के रखना है।इसके अतिरिक्त महेंद्र मवार,हितेश जैन और संजीव व्यास ने भी विचार व्यक्त किए। गौतम कृटा ने कविता पाठ सुनाया। कार्यक्रम का संचालन तिब्बती प्रधान ज्ञान सिंह ने किया। अंत मे सचिव पुष्पा गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर तिब्बती संस्कृति एवं नृत्य कला का भी प्रदर्शन किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews