हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के ठेकेदार ने किराए के कमरे में लगाया फंदा
जोधपुर, शहर के सालावास इलाके में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के लिए ठेकेदारी करने वाले शख्स ने अपने किराए के कमरे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को बरामद कर एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गुरूवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई की जाएगी।
बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल विश्रोई ने बताया कि मूलत: बीकानेर के कोलायत स्थित बिठनोक हाल सालावास में किराए पर रहने वाले 35 साल के लालसिंह राजपूत पुत्र गजसिंह ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह यहां पर एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करता था। उसके आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’

एमडीएमएच में भौंह के घाव के रास्ते गाल की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी

