Doordrishti News Logo

इनोवा की टक्कर से राहगीर की मौत

जोधपुर,शहर के शिकारगढ़ रोड पर शुक्रवार की अपरान्ह एक कार चालक की लापरवाही ने पैदल राहगीर की जान ले ली। उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने मृत बता दिया। घटना में एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

थानाधिकारी कैलाश विश्रोई ने बताया कि मूलत: सांगासनी लूणी हाल बासनी बेंदा में रहकर खेतीबाड़ी करने वाला 48 साल का लिखमाराम पुत्र हीराराम मेघवाल शुक्रवार अपरान्ह तीन बजे के आस पास पैदल ही शिकारगढ़ रोड से निकल रहा था। तब नाका नंबर छह के पास में एक इनोवा कार के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत बता दिया।

ये भी पढ़ें- संस्कृत शिक्षकों की भर्ती से बदहाल कॉलेजों की स्थिति में होगा सुधार

थानाधिकारी कैलाश विश्रोई ने बताया कि शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है। इनोवा चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026