Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना के दौर में जहां लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं वहीं लॉक डाउन के साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं।
एक युवक की कोरोना संक्रमण के चलते नौकरी चली गई जिससे व्यथित होकर उस युवक ने गुरुवार को बीच चौराहे पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद एक पुलिस एसआई ने तुरंत युवक के पास जाकर उसकी जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कुछ यूं हुआ कि जलौरी गेट जहां पर पुलिस कोरोना गाइड लाइन की पालना करवाने को तैनात थे,उसी समय मनोज पटेल नाम का युवक चौराहे पर पहुंचा और दुकान के बाहर लटक रहे तार से फांसी लगा ली।

The life of a young man who committed suicide was saved by the traffic police.

चौराहे पर तैनात एएसआई मूल सिंह को जैसे ही पता चला तुरंत दौड़कर युवक के पास पहुंचे और उसको तार से नीचे उतारा। तब तक मनोज पटेल बेहोश हो चुका था। एएसआई मूल सिंह व पास में खड़े एक गेस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक ने मनोज पर पानी का छिड़काव किया तो वह होश में आ गया। होश में आने पर उसने बताया कि वह मध्यप्रदेश का रहने वाला है और जोधपुर के मंडोर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था लेकिन पिछले एक सप्ताह से तबियत खराब होने से उसको फैक्ट्री से निकाल दिया। ऐसे में नोकरी के जाने व तबियत बिगड़ने से परेशान होकर उसने जालोरी गेट नाके के पास दुकान में लगे तारो से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का फैसला कर लिया।

आत्महत्या करने के इरादे से ही निकला था मनोज

मनोज पिछले एक सप्ताह से बीमार था। बीमारी के चलते उसे फेक्ट्री से निकाल दिया गया। इस बीच वह बीमारी व नोकरी जाने से परेशान होकर आज घर से आत्महत्या करने के लिए ही निकला था। मनोज आत्महत्या की जगह तलास कर रहा था। इस बीच जालोरी गेट पर एक दुकान के बाहर लटकते तार को देख उसने वही पर फांसी लगाकर आत्म हत्या का प्रयास किया। मनोज की जान बचाने वाले एएसआई मूल सिंह ने बताया कि कोरोना ड्यूटी के दौरान एक युवक को दुकान के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या करते देखा। तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच युवक की जान बचा ली। अब पुलिस युवक की नोकरी वापस दिलवाने के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़े :- जन्मदिन पर पिता-पुत्री ने किया रक्तदान

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026