तीन शातिर वाहन चोर पकड़े, गाड़ी बरामद
जोधपुर, शहर की मंडोर पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए तीन वाहन चोरों को पकड़ा है। इनकी निशानदेही पर थाना क्षेत्र में चुराई गई गाड़ी को बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का भी पता लगाया जा रहा है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि गत दिनों एक बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज हुआ था। जिस पर तीन वाहन चोरों पालड़ी नाथा सूरसागर निवासी परमेश्वर नाथ पुत्र शैताननाथ,भगवानानाथ पुत्र गेननाथ एवं बेलदार बस्ती काली बेरी सूरसागर के सोनू उर्फ सुमेर सिंह पुत्र गंगाराम लुहार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की बाइक को जब्त किया गया है। अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पड़ताल की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग टीन शेड गिरा

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

