Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों से तीन गाड़ियां चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभिन्न स्थानों से तीन गाड़ियां चोरी। शहर में अलग अलग थाना क्षेत्रों से दो बाइक और एक स्कूटी चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने गाडिय़ां चोरी के प्रकरण दर्ज किए है।

उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में दधिमती नगर भदवासिया क्षेत्र में रहने वाले ईश्वरलाल पंचारिया पुत्र हरिराम पंचारिया ने पुलिस को बताया कि वह एमजीएच रोड पर अपनी कंपनी के काम से आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

पांच माह बाद भी आर्मी हवलदार का नहीं लगा पता

इसी तरह चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में नेहरू नगर बिड़ला स्कूल के सामने रहने वाले मुकेश जैन पुत्र जवरीलाल जैन ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई को वो अशोक उद्यान आया था,जहां बाहर से उसकी बइाक चोरी हो गई। इधर सोनी अपार्टमेंट पोकरण हाउस जेडीए के पास रहने वाले पुनित मेहता ने सरदारपुरा पुलिस को बताया कि 4 जुलाई की शाम के समय वह नेहरू पार्क आया था,जहां से उसकी स्कूटी चोरी हो गई।