पुलिस ने यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए हटवाया अतिक्रमण

व्यापारियों से की समझाइश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस ने यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए हटवाया अतिक्रमण। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढऩे वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने भीतरी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला दिया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात व मुख्यालय) शाहीन सी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) शालिनी राज के निर्देशानुसार की गई कार्रवाई में व्यापारियों को समझाइश कर सडक़ पर किए गए अतिक्रमण हटवाए गए।

बेकाबू कार दीवार से टकरा कर पलटी ड्राइवर के नशे में होने का आरोप

अभियान के तहत घंटाघर से कंदोई बाजार, त्रिपोलिया बाजार और बाटा तिराहे तक पुलिस टीमों ने जाप्ते के साथ कार्रवाई की। इस दौरान सडक़ पर दुकान का सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया,ताकि बाजारों में आवागमन सुचारू बना रहे और आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। दुकानों का सामान सडक़ पर रखने के बजाय दुकान के भीतर ही रखें, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी न हो।

Related posts: