Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट लगाने के नाम पर ठगी के शिकार तीन और प्रकरण दर्ज

जोधपुर, शहर में बोंबे सोलर विंद पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ तीन और लोगों ने ठगी का प्रकरण दर्ज करवाया है। जिनसे भी सोलर प्लांट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। कई प्रकरण कंपनी के खिलाफ पहले ही दर्ज हो रखे हैं। पुलिस की तरफ से अब तक किसी केस में जांच तक आरंभ नहीं की गई है।

बनाड़ थाने में शिकारगढ निवासी सुरेंद्रसिंह पुत्र खजानसिंह,मंडोर थाने में संपत सिंह पुत्र मांगीलाल गहलोत एवं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रामदेव नगर की कृष्णा चौधरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें इन सभी ने साल 2021- 22 के बीच में सोलर प्लांट लगाने के लिए बोंबे सोलर विंड पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाने वाले डायरेक्टर धर्मेंद्र पंवार,शालिनी पंवार एवं अन्य लोगों से संपर्क किया था। मगर उनके साथ लाखों की धोखाधडी कर ली गई। मगर सोलर प्लांट लगाकर नहीं दिया। अब तक एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हो चुके है। कई लोगों से लाखों की ठगी कर ली गई है। मगर पुलिस ने अब तक एक भी केस में जांच आरंभ नहीं की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026