Doordrishti News Logo

तीन दिवसीय लोकानुरंजन मेला 18 फरवरी से

जोधपुर, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का लोकानुरंजन मेला इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत व जयनारायण व्यास की जन्म तिथि के उपलक्ष में 18 से 20 फरवरी जयनारायण व्यास स्मृति भवन (टाउन हाॅल) जोधपुर में आयोजित किया जायेगा।

अकादमी सचिव अनिल कुमार जैन ने बताया कि लोक कला के इस महाकुम्भ में देश के 15 राज्यों के लगभग 800 कलाकार अपनी लोकरंजक परम्परागत, लोक कलाओं का मनोहारी प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र,इलाहाबाद व उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र,पटियाला के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा।

प्रथम चरण में 18 व 19 फरवरी को सायं 6 बजे टाउन हाॅल के खुले प्रांगण में मेलानुमा परिवेश में प्रदेश की विभिन्न प्रदर्शनात्मक लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा, जिसमें मांगणियार मोहम्मद शरीफ,बाडमेर, भूगडे खां,तालो का गांव,लंगा सिम्पोनी जेपु खां लंगा,तेरहताल गंगादेवी,पारदला, लीला देवी, पादरला, चकरी नृत्य सियाबाई,चाचैडा, घूमर व चरी नृत्य विजय लक्ष्मी आमेठा उदयपुर,अंजु कुमावत किशनगढ, अनिता प्रधान जयपुर, शहरिया नृत्य गोपाल धानुक शाहबाद, मयूर नृत्य जितेन्द्र पाराशर डीग, बम्ब नृत्य बन्टु विजय लक्ष्मण गढ, कालबेलिया नृत्य मीरा देवी जयपुर, कठपुतली प्रेमराम भाट, जोधपुर मयूर नृत्य जितेन्द्र पाराशर, डीग, लाल आंगी गैर भंवरलाल कुमावत,कीटनोद,डांडिया नृत्य गोरधन राम बालोतरा,सफेद आंगी गैर राधेश्याम बालोतरा, ढफ नृत्य गोपालराम,पाबूसर,डांडिया नृत्य अचलराम,बिजली,बारात नृत्य जयप्रकाश व्यास,उदयपुर बहुरूपिया अकरम खां,बादी,मेहमूद खां, शाहपुरा,भंपग वादन मेवात के लोक वाद्य यूसूफ खां,अलवर,भवाई नृत्य हरिहार बाबा,कोटा, कथोडी आदिवासी नृत्य रूपलाल, जाडौल, गरासिया नृत्य मावाराम, उपलागढ, कच्ची घोड़ी रामप्रसाद,टौंक व बनवारी लाल जाट कचोलिया, नगाड़ा वादन घनश्याम पुष्कर,कैलाश पुष्कर, जादूूगर कमल किशोर,टौंक शहनाई वादन ऐहसान,जोधपुर, राजेन्द्र परिहार,अलवर,तीन ढोल थाली बांकिया श्यामानराम, बनवारी लाल,जयपुर लांल आंगी गैर भंवर लाल कुमावत,कीटनोद डांडिया अचलाराम, जालौर करतब राजजीत,जोधपुर बारात जयप्रकाश, उदयपुर,जादूूगर कमल किशोर,टौंक मशक व अलगोजा वादन छत्रधारी, निवाई,लंगागायन श्रीजेपू खां लंगा व सिकन्दर खां लंगा,जोधपुर, कालबेलिया नृत्य रूपनाथ, सुरमनाथ व सुआ देवी,जोधपुर कठपुतली भारतीय लोक कला मंडल,उदयपुर, करतब रामजीत,जोधपुर मदारी उस्मान,तोता ज्योतिष मुकेश बाबा जोधपुर अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में 18 से 20 को बाहरी प्रदेशों की लोक कलाओं के साथ ही राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा पूरे प्रदेश की लोक कलाओं से रूबरू करवाया जायेगा। सायं 7.30 से प्रेक्षागृह के अन्दर पंजाब का भांगडा व जिन्दवा, हरियाणा की घूमर,फाग,पणिहारी नृत्य, गुजरात के डांग नृत्य, महाराष्ट् की लावणी व कोली,सोंगी मुखटे,उत्तराखंड का घसीयारी,छपेली, जौनसारी नृत्य, कश्मीर का रूफ नृत्य,मघ्य प्रदेश का कर्माशैली,उडीसा का सम्बलपुरी नृत्य,झांरखंड का छउ नृत्य हिमाचल प्रदेश का जमाकडा सिरमोरी नाटी नृत्य व मालवा के लोक नृत्य के प्रदर्शन होंगे।

समारोह के दौरान प्रेक्षागृह के अन्दर राजस्थान के कलाकारों में लंगा, मांगणियार गायन, मयूर, व दीपक नृत्य, चकरी नृत्य, भपंग वादन, कालबेलिया नृत्य, अलगोजा वादन, चरी नृत्य इत्यादि मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: