Doordrishti News Logo

दोपहर खेत में आराम कर रही वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर कंठी-कानों के टोप्स लूटे

  • मुंह बांध कर आया लुटेरा
  • वृद्धा को जमीन पर गिराया

जोधपुर,दोपहर खेत में आराम कर रही वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर कंठी-कानों के टोप्स लूटे। मथानिया के तिंवरी रेलवे लाइन के पास में खेत में दोपहर के समय आराम कर रही एक वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर बदमाश कानों के टोप्स और कंठी लूट कर ले गया। बदमाश ने वृद्धा को जमीन पर पटक कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और वृद्धा के पति की तरफ से लूट में केस दर्ज किया।मथानिया पुलिस ने बताया कि नखत बन्ना मंदिर के पास में रहने वाले भभूताराम पुत्र देवाराम राव ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह नरपतसिंह चारण के जाव में खेत की रखवाली और फसल कटाई में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें – देश के पहले रेलवे टेस्ट ट्रैक का निर्माण जोधपुर मंडल में प्रारंभ

सोमवार की दोपहर में वह अपनी पत्नी छोटा देवी के साथ में खेत में फसल कटाई कर डोके एकत्र कर रहे थे। वह गायों के लिए चारा लेकर अपने घर आया गया और उसकी पत्नी खेत पर ही खाट लगाकर सो गई। इतने में एक बदमाश मुंह बांध कर आया और उनकी पत्नी को जमीन पर गिराकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर गले से कंठी और कानों के टोप्स छीन लिए। लूटा गए सोने के आइटम डेढ़ तोला वजनी है।मथानिया पुलिस को सूचना मिलने पर मौका तस्दीक के साथ रेलवे लाइन के आस पास सर्च किया गया। मगर बदमाश का सुराग हाथ नहीं लग पाया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed