Doordrishti News Logo

तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला शुरू

जोधपुर, जिला स्तरीय तीन दिवसीय वर्चुअल विज्ञान मेला 2021-2022 का उद्घाटन लाल मैदान स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। मेला संयोजक चंद्रशेखर दवे ने बताया कि मेले में कुल 517 प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं में वर्चुअल रूप से भाग ले रहे हैं।

अतिथियों में शिक्षाविद अयूब खान, उपमहापौर उत्तर अब्दुल करीम जानी, नरपतसिंह कच्छवाहा, पार्षद भंवर कंवर, गोपीकिशन मालाणी, गोपा भाई जनवाणी शामिल थे। संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का वर्चुअली माध्यम से उद्घाटन किया गया इस प्रदर्शनी के आयोजन राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर व राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के तत्वाधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर लाल मैदान में किया गया।

तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला शुरू

उन्होंने बताया कि विज्ञान मेले में बच्चे अपने मॉडल्स व परिचर्चा में स्कूल से ही ऑनलाइन भाग लेंगे। विशेषज्ञ द्वारा चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में भेजा जाएगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अमृतलाल एवं एडीईओ रफीक मोहम्मद खान, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौहान, मेला समन्वयक अनिल सांखला तथा क्विज नियंत्रक डॉ महेश शर्मा, प्रिंस व्यास, विक्रम गहलोत, नवीन देवड़ा ओमप्रकाश सांखला, नरेश चौहान तथा ठाकुर दत्त ने सक्रिय सहयोग दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026