Doordrishti News Logo

तीन बच्चों को कार चालक ने लिया चपेट में दो की मौत,तीसरी बच्ची की हालत गंभीर

  • दुकान से नमकिन लेकर लौट रहे थे बच्चे
  • शव परिजन को सुुपुर्द

जोधपुर,तीन बच्चों को कार चालक ने लिया चपेट में दो की मौत,तीसरी बच्ची की हालत गंभीर। शहर के अरणा फांटा के समीप भाट बस्ती के सामने कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सडक़ पार कर रहे तीन बच्चों को चपेट में ले लिया। इसमें दो की मौत हो गई,जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें – आज से 60 दिन पहले बुक होंगे रेलवे के एडवांस रिजर्वेशन टिकट

राजीव गांधी नगर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया। मृतक बच्चे की मामा की तरफ से कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि धर्मपुरा भील बस्ती मोकलावास निवासी मनोज भील पुत्र गोविंद गार्ड की नौकरी करता है। 30 अक्टूबर की रात को उसका भांजा 10 वर्षीय गणपत पुत्र भोमाराम,दो बच्चियां दस साल की संगीता पुत्री राजूराम भील एवं राखी वहां आई हुई थी।

यह लोग रात को वापिस लौट रहे थे। तब अरणा फांटा भाट बस्ती के सामने उसकी टैक्सी पंचर हो गई। तब वह गाड़ी लेकर खड़ा था और पंचर वाले की दुकान का पता लगाने का प्रयास कर रहा था। इस बीच बच्चे सामने एक दुकान पर नमकीन लेने चले गए।

फिर लौटते वक्त वे सडक़ पार करने के लिए किनारे खड़े थे। तब एक कार का चालक तेजी से आया और तीनों गणपत,संगीता और राखी को चपेट मेें ले लिया। तीनों बुरी तरह घायल हो गए। जहां से उन्हें तत्काल एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां अस्पताल लाए जाने पर गणपत और संगीता की मौत हो गई। राखी का अस्पताल में उपचार जारी है। कार चालक का पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026