Doordrishti News Logo

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

जोधपुर बीएसएफ

जोधपुर,सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन।फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – शहर के सभी क्षेत्रों मे 5 को पानी नहीं आएगा

कार्यकम में मुख्यालय के आईजी एमएल गर्ग राजस्थान ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसमें अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा रन फॉर यूनिटी रैली में भाग लिया गया। यह रैली सहायक प्रशिक्षण केन्द्र,सीमा सुरक्षा बल,जोधपुर से मेहरानगढ़ किले तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

रैली में सीमा सुरक्षा बल के ऊँट दस्ते ने भी भाग लिया, जिसका नागरिकों में खास आकर्षण रहा। कार्यकम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हर वर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।

जिसमें सीमा सुरक्षा बल द्वारा एकता की दौड़ लगाकर आम नागरिकों के लिए एकता का संदेश दिया जाता है, साथ ही एकता के प्रतीक के रूप में सभी मिलकर शपथ भी लेते हैं ।

इस अवसर पर महानिरीक्षक गर्ग ने कहा गया कि सरदार पटेल ने भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज का यह आयोजन हमें उनकी प्रेरणा को याद दिलाता है और एकता के प्रति हमारी प्रतिबध्दता को और मजबूत करता है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026