Doordrishti News Logo

आज से 60 दिन पहले बुक होंगे रेलवे के एडवांस रिजर्वेशन टिकट

  • दस वर्षों बाद रेलवे का बड़ा परिवर्तन
  • 31 अक्टूबर से पहले बुक किए गए सभी टिकट और उनके रद्दीकरण पर नही होगा कोई असर
  • विदेशी पर्यटकों के लिए एआरपी 365 दिन यथावत

जोधपुर,आज से 60 दिन पहले बुक होंगे रेलवे के एडवांस रिजर्वेशन टिकट।रेलवे द्वारा ट्रेनों के आरक्षित टिकट बुक करने के नियमों में शुक्रवार से बड़ा परिवर्तन किया जा रहा है। भारतीय रेलवे में अग्रिम आरक्षण की अवधि 120 दिन से घटाकर 60 दिन की गई है जो पहली नवंबर से प्रभावी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें – उम्मेद अस्पताल का स्थापना दिवस मनाया

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि रेलवे द्वारा ट्रेनों में एडवांस रिज़र्वेशन की समय सीमा को 120 दिनों से घटाकर शुक्रवार से 60 दिन की जा रही है तथा इसमें यात्रा की तारीख शामिल नही होगी।

उन्होंने बताया की लागू होने जा रहे नए टिकट बुकिंग नियमों का उन यात्रा टिकटों पर कोई असर नही होगा जो 120 दिनों के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड(एआरपी) के तहत 31अक्टूबर तक बुक किए जा चुके हैं। यह सभी टिकट मान्य होंगे और ऐसे टिकटों को पहले की तरह ही रद्द करने की यात्रियों को अनुमति होगी।

उन्होंने बताया कि लागू होने जा रहे नए नियमों में विदेशी पर्यटकों के लिए अग्रिम आरक्षण की 365 दिनों की सीमा के मामले में भी भारतीय रेलवे द्वारा कोई बदलाव नही किया गया है। खेड़ा के अनुसार एआरपी में कमी होने से यात्रियों को अब एक बार फिर अपनी यात्रा योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और टिकट रद्दीकरण की दर में कमी आएगी।

अग्रिम आरक्षण नियमों में 10 वर्षों बाद बड़ा बदलाव
रेलवे अग्रिम आरक्षण अवधि के इस महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय को पिछली बार 1 जनवरी 2015 से 60 दिन से बढ़ाकर 120 दिन किया गया था और इससे पहले 1 सितंबर 1995 से 31 जनवरी 1998 तक यह अवधि 30 दिनों तक थी।

यह है रेलवे की नई नीति का उद्देश्य
अग्रिम टिकटों के आरक्षण की नई नीति का उद्देश्य यात्रियों द्वारा टिकट रद्दीकरण किए बिना यात्रा न करने की समस्या से निपटना है,जो अक्सर प्रतिरूपण और धोखाधड़ी का कारण बनता है। भारतीय रेलवे ने सभी यात्रियों से इस बदलाव के बारे में जानकार रहने एवं अपनी यात्रा योजना सुनिश्चित करने के लिए संशोधित एआरपी के अंतर्गत शीघ्र बुकिंग करने के की अपील की है।

टिकटों 60 दिन की बुकिंग अवधि होने से टिकट जमाखोरी में कमी आने की संभावना है,जिससे वास्तविक यात्रियों के लिए ज्यादा टिकट उपलब्ध हो सकेंगे।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026