Doordrishti News Logo

जोधपुर, बासनी पुलिस ने एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री से कीमती उत्पाद चुराने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बतौर सुरक्षाकर्मी था। थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि एमआइए गली-8 स्थित नोबल आर्ट एंड क्राफ्ट हाउस नामक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के मुख्य द्वार से रात को लोडिंग टैक्सियां भरकर लकड़ी व लोहे का हैंडीक्राफ्ट सामान चोरी कर बाहर बेच दिया गया था। इसका पता लगने पर फैक्ट्री के प्रशासनिक मैनेजर अरविंद वैष्णव की तरफ से चोरी का मामला दर्ज किया गया। फैक्ट्री में सुरक्षा का ठेका डिगाड़ी की फर्म सांई सोल्यूशंस के पास है। उसके गार्ड 24 घंटे दो पारियों में मुख्य द्वार पर तैनात रहते थे। इसके बावजूद वारदात होने से सुरक्षाकर्मी सुरेन्द्रसिंह पर संदेह जताया गया था। सीसीटीवी फुटेज व अन्य पहलूओं से जांच के बाद झालामण्ड में ममता नगर निवासी सुरेन्द्रसिंह, पाली जिले में गुड़ा ऐंदला थानान्तर्गत प्रकाशसिंह और सांगरिया में बालाजी नगर निवासी बबलू टाक को गिरफ्तार किया गया।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025