Doordrishti News Logo

दुकान का कारीगर 50 ग्राम सोना लेकर चंपत, केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकान का कारीगर 50 ग्राम सोना लेकर चंपत, केस दर्ज। शहर के घोड़ों का चौक में ज्वैलरी कारीगर एक व्यापारी का 50 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गया। घटना 3 जून की है। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।

करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि रामद्वारा की गली मोती चौक निवासी अनुपं कुमार पुत्र बलराम खान ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक सुनारी दुकान घोड़ों का चौक में आई है। जहां पर पश्चिम बंगाल के हुगली का इसराफूल सोने के आइटम बनाने का काम करता था। गत 3 जून के बाद वह लापता हो गया।

आरोप है कि वह दुकान से 50 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने बताया कि कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया गया है, अग्रिम पड़ताल आरंभ की गई है।