फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग से हजारों का नुकसान

आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर पाया आग पर काबू

जोधपुर,(डीडी न्यूज)फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग से हजारों का नुकसान। शहर के निकट बोरानाडा क्षेत्र में थार ड्राइपोर्ट के सामने एक फर्नीचर फैक्ट्री में बुधवार की तडक़े भीषण आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। आग संभवत: शार्ट सर्किट से लगी थी।

इसे भी पढ़ें – घर से कंठी और एक हजार रुपए चुराए

बोरानाडा और शास्त्रीनगर से पहुंची आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि थार ड्राइपोर्ट के सामने दुर्गा विहार कॉलोनी है। जहां तडक़े पांच बजे हाट फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इस पर पुलिस वहां पहुंची।

बोरानाडा से दो और शास्त्रीनगर से तीन दमकल वहां पहुंची। आग से हजारों का फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। आग संभवत: शार्ट सर्किट से लगी थी। पुलिस के अनुसार इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर दो घंटों में इस आग पर काबू पाया। ऐहतियात के तौर पर एक दमकल को वहां रखा गया है।

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026