इस वर्ष 36 हजार रेल से व 4 हजार वरिष्ठ नागरिक हवाई मार्ग से करेंगे तीर्थ यात्रा
- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023
- यात्रा की सभी व्यवस्थाएं राजस्थान सरकार की ओर से निःशुल्क
- फर्जी कॉल्स से रहें सावधान
- यात्रा के लिए नहीं करना है किसी भी प्रकार का भुगतान
जोधपुर,राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना, 2023 के लिए 40 हजार यात्रियों को यात्रा करवाई जायेगी।
36 हजार रेल से 4 हजार हवाई मार्ग से करेंगे तीर्थ यात्रा
36 हजार यात्रियों को रेल मार्ग से एवं 4 हजार यात्रियों को हवाई मार्ग से यात्रा करवायी जाएगी। यह यात्रा पूर्णतया निःशुल्क है। इस यात्रा का सम्पूर्ण व्यय राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग द्वारा किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- डिजिटल मार्केटिंग और कन्टेन्ट राइटिंग कार्यशाला
यात्रा की सभी व्यवस्थाएं सरकार की ओर से निःशुल्क उपलब्ध
देवस्थान विभाग राजस्थान की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि चयनित यात्रियों को मेडिकल, रिपोर्टिंग या किसी भी अन्य नाम से कोई शुल्क नहीं देना है। यात्रा के लिए यात्री के रिपोर्ट करने से लेकर यात्रा की समाप्ति तक की सभी प्रकार की व्यवस्थाएं राजस्थान सरकार की ओर से निःशुल्क उपलब्ध हैं।
फर्जी कॉल्स से रहें सावधान
केवलरमानी ने बताया कि देवस्थान विभाग को यात्रियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कतिपय जाली व्यक्तियों द्वारा 9429692356 नम्बर से फोन कर यात्रा के लिए राशि जमा करा प्रतीक्षा सूची से मुख्य सूची में लाने का झांसा देकर यात्रियों को फोन कर गुमराह किया जा रहा है। आयुक्त केवलरामनी ने समस्त नागरिकों/यात्रियों को सचेत करते हुए अपील की है कि ऐसे फर्जी कॉल से सावधान व सचेत रहें।
ये भी पढ़ें- डीआरएम ने ट्रेन मैनेजर को किया सम्मानित
किसी भी प्रकार का ऑन लाइन या ऑफ लाइन भुगतान न करें
विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यात्रा से पहले एवं यात्रा के समय मेडिकल जाँच की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा डाक्टर्स की ड्यूटी लगाकर निःशुल्क करवायी जा रही है। अतः समस्त नागरिक/यात्री ऐसे फर्जी कॉल से सावधान/सचेत रहें एवं किसी भी व्यक्ति को ऑन लाईन/ऑफ लाईन कोई भी भुगतान नहीं करे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

