डीआरएम ने ट्रेन मैनेजर को किया सम्मानित
जोधपुर,एक बड़ी दुर्घटना टालने के लिए ट्रेन मैनेजर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जोधपुर रेल मंडल पर सोमवार को ट्रेन मनेजर, महिपाल सिंह चौधरी को डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार 8 जून को गाड़ी नं. 15014 रानीखेत एक्सप्रेस में अपनी ड्यूटी पर कार्य कर रहे थे। ट्रेन क्रासिंग के लिए हरलाया स्टेशन पर खड़ी हुई थी। इस दौरान ट्रेन मनेजर एसएलआर कोच से निचे उतर कर पीछे की तरफ गाड़ी की जाँच के दौरान उन्होंने देखा कि एसएलआर की पीछे की ट्रोली में बायें तरफ दरार आयी हुई है,जिसके कारण उनको ट्रेन संचालन करना सुरक्षित नहीं लगा और उसकी सूचना जोधपुर कंट्रोल रूम को दी।
ये भी पढ़ें- जोधपुर-गांधीधाम ट्रेन रद्द
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए सी एंड डबल्यू विभाग से बात करने के बाद एसएलआर को हरलाया स्टेशन पर कटवाने (हटाने) के निर्देश दिए गए। तथा एसएलआर मे बैठे हुए यात्रियों को अन्य बोगियों में शिफ्ट किया गया। और ट्रेन को उसके बाद रवाना किया गया। इस प्रकार ट्रेन मनेजर चौधरी ने अपनी ड्यूटी पर सतर्क रहते हुए न केवल बड़ी दुर्घटना होने से बचाया बल्कि अन्य गाडियों का अनावश्यक विलम्ब भी बचाया।
जोधपुर रेल मंडल पर संरक्षा-सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के लिए विशेष कड़े निर्देश दिए गए है।
-पंकज कुमार सिंह
डीआरएम,जोधपुर
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

