Doordrishti News Logo
  • युवक को हथियार से गोदकर बहते नाले में फेंंका
  • मंगलवार की सुबह घटना की आशंका
  • मृतक के शरीर से खून रिस रहा था
  • शरीर पर धारदार हथियार से कई वार 
  • नाक काटी, गाड़ी से घसीट कर शव नाले में डाला

जोधपुर, शहर के कुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को तीसरा ब्लाइंड मर्डर सामने आया। पहले के दो मर्डर केसों की गुत्थी पुलिस आज तक नहीं सुलझा पाई और आज फिर तीसरा मामला सामने आया गया। सुबह विवेक विहार गेट संख्या दस से कुछ पहले बहते नाले में एक युवक का रक्त रंजित बहता शव मिला। उसकी हत्या के बाद शव को नाले में फेंका गया। आस पास से मिले आलामात से स्पष्ट है कि घटनास्थल कोई और जगह है।third blind murder in vivek vihar

शव को किसी गाड़ी पर बांधने के बाद घसीट कर नाले में डाल गया। शरीर पर रगड़ के निशान के ताजा घाव है। किसी नुकीली वस्तु से हत्या करना प्रतीत हुआ है। जो चाकू या गुप्ती भी हो सकती है। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पर पहुंचे। बाद में एम्स अस्पताल से मेडिकल टीम के साथ एफएसएल जांच के लिए टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोपहर तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। कुड़ी पुलिस की तरफ से मृतक के पहचान के प्रयास किए जा रहे है। पहचान के बाद ही पुलिस हत्यारे तक पहुंच पाएगी।

third blind murder in vivek vihar

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरफूलचंद ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि कुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के विवेक विहार एरिया गेट संख्या दस से कुछ पहले एक नाले में शव पड़ा है। इस पर बाद में शव को बहते नाले से बाहर निकलवाया गया। मृतक के शरीर पर जाहिरा चोटों के काफी निशान मिले है। गला किसी नुकीली धातुु से रेता गया है। इसके अलावा भी शरीर पर कई जगहों पर घाव के निशान है। पास में पहचान लायक कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। जेब से सौ सवा सौ रूपए मिले हैं। कानों में मुरकियां पहनी होने के साथ हाथ पर भी धागा बंधा है।

third blind murder in vivek vihar

घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली संदिग्ध सामग्री

पुलिस द्वारा की गई अब तक जांच में सामने आया कि जिस स्थान पर नाले में शव मिला, वहां से करीबन डेढ़- दो सौ कदम की दूरी पर ही संदिग्ध सामग्री मिली है। जहां शराब की बोतलें मिली हैं। यह शराब की बोतलें पहले से थी या फिर वारदात से पहले काम में ली गई, इसका पता जांच से ही चलेगा।

प्रेमप्रसंग की भी आशंका

हत्या की वजह वैसे तो कातिल के पकड़े जाने पर ही पता लग पाएगी। मगर इसमें किसी प्रेमप्रसंग की आशंका भी बनी है। लूट के इरादे से हत्या करना प्रतीत नहीं हुआ है। युवक के कानों में सोने की मुरकियां मिली है। कुछ पैसे भी जेब से मिले है।

तीसर ब्लाइंड मर्डर

कुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले आठ दस माह में यह तीसरा ब्लाइंड मर्डर है। इससे पहले विवेक विहार में एक महिला का जला हुआ शव मिला था। वह भी सीवर लाइन से बरामद हुआ था, उस की गुत्थी भी आजतक पहचान के अभाव में नहीं खुल पाई। हाल ही में कुछ दिनों पहले सीवरेज की सूखी होदी में भी एक युवक का शव मिला था। जिसकी तह तक भी पुलिस नहीं पहुंच पाई। इसमें एक संदिग्ध को पुलिस नेे पांच सात दिन तक पड़ताल के लिए अपने पास में रखा था। मगर सफलता नहीं मिल पाई।

ये भी पढ़े – 4 करोड़ की शराब पकड़ी, 11 लोगों को पकड़ा

Related posts:

लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़े चालक गिरफ्तार

September 25, 2026

अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज

September 25, 2026

रेलवे अस्पताल में पहली बार की जीभ के कैंसर की जटिल सर्जरी

September 25, 2026

ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

September 25, 2026

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बंद रही ओपीडी

September 25, 2026

राज्य के प्रमुख विधि सचिव को कोर्ट में पेश होने के आदेश

September 25, 2026

केमिकल फैक्ट्री में झुलसे 6 गंभीर फायर फाइटर्स को ग्रीन कॉरिडोर से जयपुर भेजा

September 25, 2026

डॉ.सरस्वती गौड़ अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

September 25, 2026

युवा संगम फेज VII में राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर

September 24, 2026