Doordrishti News Logo

दो सूने मकानों से चोरों ने लाखों के आभूषण और नगदी चुराई

जोधपुर,दो सूने मकानों से चोरों ने लाखों के आभूषण और नगदी चुराई।कमिश्ररेट में चोरों ने दो सूने मकानों में सैंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया। पीडि़तों ने संबंधित थानों में मामला दर्ज करवाया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – पुलिस थाने में युवक ने किया आत्म हत्या का प्रयास

माता का थान पुलिस ने बताया कि रूप नगर में रहने वाली नारंगी पत्नी जितेंद्र फुलवारिया की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 2 जून को अपने पीहर गई हुई थी और घर सूना पड़ा था। 8 को पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। इस पर वह वापिस अपने घर आई। अज्ञात चोर घर से सोने का बोर,एक अंगूठी, दो नाक की फिणियां, दो चांदी की चूडिय़ां, 3 बिछियां, पायल जोड़ी के साथ 6-7 हजार की नगदी चुरा ले गए। माता का थान पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – सदर बाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

दूसरी तरफ सूरसागर पुलिस ने बताया कि चांदपोल गोहर का चौक निवासी यमित दवे पुत्र प्रवीण दवे ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि वह अपनी माताजी के साथ 20 मई को ननिहाल सिरोही पिण्डवाडा गया था। वापिस 8 जून को लौटने पर पता लगा कि घर के ताले टूटे पड़े है। अज्ञात चोरों द्वारा घर से 15 हजार की नगदी,कान की बाली,दो फिणी, तीन पायल जोड़ी के साथ जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए है। मामले में सूरसागर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026