Doordrishti News Logo

पुलिस थाने में युवक ने किया आत्म हत्या का प्रयास

  • धारदार वस्तु से अंडकोष काट कर किया सोसाइट का प्रयास
  • महिला के साथ बदसलूकी व दुष्कर्म के प्रयास में लिया गया था हिरासत में
  • गंभीर हालत में अब्दुल वासीद को लाया गया पोकरण अस्पताल
  • पोकरण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किया जोधपुर रेफर

पोकरण/जोधपुर,पुलिस थाने में युवक ने किया आत्म हत्या का प्रयास। पुलिस थाने में एक युवक ने धारदार वस्तु से अपने अंडकोष काट कर आत्म हत्या का प्रयास किया। उसे तुरंत राजकीय अस्पताल पोकरण ले जाया गया।

सूचना के बाद राजकीय अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें – नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार बने भारत के प्रधानमंत्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के साथ बदसलूकी व दुष्कर्म के प्रयास में अब्दुल वासिद को पोकरण थाने में हिरासत में हिरासत में लिया गया था। धारदार वस्तु से उसने अपने अंडकोष काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे लहूलुहान हालत में पोकरण अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर रैफर किया गया। उसे पुलिस कस्टडी में 108 एंबुलेंस से जोधपुर लाया गया। सूचना मिलने पर एएसपी गोपाल सिंह भाटी,सीओ भवानी सिंह,एसएचओ राजूराम विश्नोई अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें – ट्रेक्टर ट्राली चुराने का आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि पुलिस थाने में आत्म हत्या का प्रयास करने वाले युवक अब्दुल वासित पैरों से दिव्यांग है। युवक ने महिला के साथ अश्लीलता कर दुष्कर्म के प्रयास किया था। उसने महिला को 500 रुपये का लालच भी दिया था। बीच बचाव करने आये पति व एक महिला पर जानलेवा हमला किया था। गुस्से में दिव्यांग ने धारदार हथियार से हमला कर दोनों को गंभीर घायल कर दिया था। गंभीर अवस्था मे दोनों को पुलिस व समाज सेवियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026