Doordrishti News Logo

दो मकानों से चोरों ने उड़ाई नगदी और आभूषण

जोधपुर,दो मकानों से चोरों ने उड़ाई नगदी और आभूषण। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में मथानिया एवं माता का थान क्षेत्र में चोरों ने दो सूने मकानों में सैंध लगाकर वहां से नगदी के साथ जेवरात चोरी किए। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। मथानिया पुलिस ने बताया कि नेवरा रोड निवासी भागीरथ राम पुत्र धन्नाराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई इसमें बताया कि वह परिवार सहित बाहर गया हुआ था। घर सूना था। अज्ञात चोरों ने रविवार को उसके घर में सैंध लगाकर वहां से नगदी एवं जेवरात चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें – भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका-मोदी

दूसरी तरफ नाडी मोहल्ला मदेरणा कॉलोनी निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद फारूक ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च को उसकी माताजी बीमार होने पर पिता उन्हें लेकर अहमदाबाद चले गए। इस बीच वह अपने ससुराल चला गया। 11 की सुबह घर आया तो ताला खुला मिला। अंदर सामान अस्तव्यस्त होने के साथ वहां से नगदी और जेवरात गायब थे। कितना सामान पार हुआ इस बारे में उसके मां पिता अहमदाबाद से लौटने पर पता चलेगा। मामले में माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रोपर्टी डिलिंग और शेयर टे्रडर्स कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी

February 17, 2026

शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 34 लाख का फ्रॉड,केस दर्ज

February 17, 2026

एम्स सिक्योरिटी गार्ड में लगे कार्मिक के खाते से रूपए पार

February 17, 2026

मादक पदार्थों के साथ युवक को पकड़ा

February 17, 2026

शातिर मोबाइल लूटेरे पकड़े 16 मोबाइल बरामद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

February 17, 2026

मेडिकल बोर्ड से जवाब के बाद पुलिस ने देर रात दर्ज किया कंपाउंडर के खिलाफ केस

February 17, 2026

जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

February 16, 2026

तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरेपी-एक्यूप्रेशर शिविर 21 से

February 16, 2026

राज्यपाल का 20 फरवरी को जोधपुर आएंगे

February 16, 2026