रात को मोबाइल शॉप में चोरों ने सेंध लगाई
जोधपुर, शहर के आखलिया चौराहा स्थित एक मोबाइल शॉप में रात को चोरों ने सेंध लगाकर नए पुराने मोबाइल चुरा ले गए। चोरी की रिपोर्ट फिलहाल पुलिस में नहीं दी गई है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। बताया जाता है कि मोबाइल शॉप में रिपयेरिंग के आए मोबाइल भी चोरी हुए हैं और कुछ नगदी भी चोर लेकर चले गए।
पुलिस ने बताया कि आखलिया चौराहा के समीप श्रीपदम मोबाइल शॉप है। जहां पर मोबाइल रिपयेरिंग का काम भी होता है। गुजरी रात में अज्ञात चोर इस मोबाइल शॉप से नए पुराने हैण्डसेट चोरी करने के साथ गल्ले से दो हजार की नगदी चुरा ले गए है। दुकानदार सुबह आया तो चोरी का पता लगा। बाद में देवनगर पुलिस ने मौका मुआयना करने पहुंची। फिलहाल दुकानदार की तरफ से रिपोर्ट दी जा रही है। रिपेयरिंग के मोबाइल भी चोरी होना बताया जाता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

