नौ दिन से सूने पड़े मकान में चोरों ने लगाई सेंध, नगदी जेवर चुराए
जोधपुर, शहर के बीजेएस नट बस्ती के पास में सुल्तान नगर में एक सूने मकान में अज्ञात चोर सेंध लगा गए। घर नौ दिनों से सूना था। मंगलवार को परिवार के लोग पहुंचे तब सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब चोरों की तलाश आरंभ की है।
महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि बीजेएस नट बस्ती के पास सुल्तान नगर निवासी मालाराम पुत्र किशनाराम विश्रोई की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वे परिवार सहित 17 अप्रैल को अपने पैतृक गांव गए हुए थे। मंगलवार को लौटे तब मुख्य द्वार के ताले टूट मिले। अंदर जाने पर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा दिखा। अज्ञात चोर घर से 80 हजार रूपए, सोने की सोहन कंठी, सोने का हाथ कड़ा और अन्य सामग्री चुुरा ले गए।
पुलिस ने सूचना पर मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

