Doordrishti News Logo

सांसद शेखावत के कार्यालय में चोरों ने लगाई सेंध,डीजिटल कैमरा चोरी, लॉकर के ताले भी तोड़े

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के शास्त्रीनगर स्थित सांसद सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर डीजिटल कैमरा चोरी कर लिया। लॉकर के भी ताले तोड़े गए, मगर उसमें से क्या गया इस बारे में अभी पता नहीं लगा है। सूचना पर शास्त्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। कार्यालय के चौकीदार की तरफ से चोरी की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक कार्यालय शास्त्रीनगर ए सेक्टर में सांसद सेवा केंद्र नाम से है।

गुजरी रात यहां का चौकीदार रातानाडा निवासी बालकिशन तबीयत ठीक नहीं होने से देरी से आया था। उसकी ड्यूटी सुबह आठ से शाम आठ बजे तक रहती है। जब वह ड्यूटी पर पहुंचा तो सेवा केंद्र का ताला टूटा मिला। अन्दर अलमारी के भी ताले टूटे पड़े थे। जिसमें से एक डीजिटल कैमरा चोरी हुआ। लॉकर के भी ताले तोड़े गए मगर उसमें से क्या चोरी हुआ इसका अभी पता नहीं लगा है। चौकीदार बालकिशन की रिपोर्ट पर शास्त्रीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026