Doordrishti News Logo

बड़ी ठगी होने से बची, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर राशि रिफंड करवाई

साइबर क्राइम

जोधपुर, शहर की एक युवती ने अपना लेपटॉप बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला। जिसके बाद एक व्यक्ति ने लेपटॉप खरीदने का झांसा देकर एक लिंक भेजा जिसे ओपन करने पर युवती के खाते से 2 हजार रूपए की निकासी हो गई। ऑनलाइन ठगी का अंदेशा होने पर पीडित युवती सदर कोतवाली थाने पहुंची और अपने साथ हुए साइबर क्राइम की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एटीएम के नोडल अधिकारी से संपर्क कर उक्त दो हजार रूपए होल्ड करवाकर पुन: युवती के अकाउंट में रिफण्ड करवाए।

सदर कोतवाली थानाप्रभारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया है कि एक युवती ने थाने में लिखित रिपोर्ट दी कि उसने अपना लेपटॉप बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला था। जिस पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर संपर्क कर लेपटॉप खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए पेटीएम नंबर लेकर युवती को एक लिंक भेजा और यूपीआई पिन डालने को कहा। जैसे ही युवती ने लिंक ओपन कर पिन डाला तो उसके खाते से 2 हजार रूपए निकल गए। इसके बाद उस व्यक्ति ने फिर संपर्क कर एक लिंक भेजा और कहा कि आपके रूपए आपको मिल जाएंगे। जिसके बाद युवती को साइबर क्राइम होने का अंदेशा हुआ और वह थाने पहुंची और लिखित रिपोर्ट दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेटीएम के नोडल अधिकारी संपर्क कर रूपए होल्ड करवाकर पुन: युवती के खाते में रिफंड करवाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026