Doordrishti News Logo

मकान और दुकान में चोरों ने लगाई सेंध,नगदी और सामान चोरी

जोधपुर, शहर के बनाड़ स्थित प्रेमनगर डिगाड़ी एवं रातानाडा सांसी कॉलोनी के सामने दो जगहों पर चोरी की घटनाएं हुई। संबंधित थाना पुलिस ने मालिकों की तरफ से मामला दर्ज किया है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: मतोड़ा के क पूरिया हाल प्रेम नगर डिगाड़ी में रहने वाले मांगीलाल पुत्र ठाकुर राम जाट की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका घर 17 से 19 मार्च के बीच सूना था। रविवार को वह आया तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से 97 हजार रूपए की नगदी, पानी की मोटर एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है।

दूसरी तरफ न्यू एयर पोर्ट रोड निवासी जितेंद्र बोराणा पुत्र श्यामलाल की तरफ से रातानाडा थाने मेें रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक केबिन रातानाडा सांसी कॉलोनी के सामने लगा है। जिसमें से प्रवीणसिंह नाम का शख्स से 7-8 हजार की नगदी एवं तंबाकू उत्पाद आदि चोरी कर ले गया। पुलिस ने अब नामजद के खिलाफ  तफ्तीश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

July 27, 2026

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026

एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला

July 26, 2026