Doordrishti News Logo
  • कैमरे तोड़क़र डीवीआर भी ले गए
  • दो नकबजन होने की आशंका
  • लॉकर बच गया

जोधपुर, शहर के गोल बिल्डिंग- जालोरी गेट रोड पर एक ज्वैलरी शोरूम में पांच लाख की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने शोरूम के पीछे से गेट के ताले तोड़क़र प्रवेश किया। शोकेस में सजे स्वर्णाभूषण के साथ 75 हजार की नगदी चुरा ले गए। गनीमत रही कि चोर लॉकर को नहीं तोड़ सके। अन्यथा करोड़ों की चोरी कर जाते। जाते समय वे कैमरों को तोड़ऩे के साथ उसकी डीवीआर भी साथ ले गए।

शोरूम शुक्रवार से सोमवार रात तक लॉकडाउन के चलते मंगल हो रखा था। सूचना पर सरदारपुरा पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसमें दो चोरों की कारस्तानी होने का भी अंदेशा बना है। फिलहाल पुलिस इसकी तस्दीक के साथ उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सरदारपुरा थाने के सबइंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि शास्त्रीनगर डी- 88 में रहने वाले प्रमोद कल्ला पुत्र कुंज बिहारी कल्ला की तरफ से प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसमें बताया कि उसका एक ज्वैलरी का शोरूम सरदारपुरा गोल बिल्डिंग जालोरी गेट रोड पर एक हैण्डलूम के पास में है। शुक्रवार से सोमवार के बीच वीक एंड कर्फ्यू एवं लॉक डाउन था।

इन तीन दिनों के बीच अज्ञात चोरों ने शोरूम के पीछे के गेट के ताले तोड़क़र भीतर प्रवेश किया। बाद में शोकेस में सजे स्वर्णाभूषण जिनमें मोतियों की माला, चांदी के सिक्के, पायजेब के अलावा दराज में रखी करीबन 75 हजार की नगदी के साथ पांच लाख का माल एक बैग में भरकर ले गए।

सबइंस्पेक्टर मुकेश कुमार के अनुसार चोरों ने कैमरों को तोड़ऩे के साथ वहां से डीवीआर भी ले गए। पीछे रास्ता सूना रहता है और वहां पर कोई और सीसीटीवी कैमरे नजर नहीं आते हैं। मगर रास्तों में चेकिंग से पता लगता है कि नकबजन वारदात को अंजाम देने के बाद ओलंपिक की तरफ निकले हैं। कुछ संदिज्ध पर्सन नजर आए हैं। नकबजनों की संख्या दो हो सकती है। घटना में गहन पड़ताल कर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शोरूम में एक लॉकर में भी काफी माल रखा था जो कीमती था। चोर उस पर सेंध लगाने में नाकामयाब रहे।

>>> अवैध शराब के मामले में छोड़ऩे के लिए ली 10 हजार की रिश्वत

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026