Doordrishti News Logo

रिश्तेदारों और परिचितों से बैंक खाता लेकर करते थे बड़ी ठगी

  • साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा
  • किराए का कमरा लेकर करते थे ठगी
  • पास मिले 22100 रूपए
  • 5 मोबाइल सिम कार्ड,14 एटीएम कार्ड,4 चैक बुक,3 बैंक पास बुक,एक क्रेटा कार जब्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),रिश्तेदारों और परिचितों से बैंक खाता लेकर करते थे बड़ी ठगी। कमिश्ररेट की मंडोर पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का खुलासा करते हुए दो शातिरों को पकड़ा है। आरोपियों ने लालसागर में किराए पर कमरा ले रखा था और वहां बैठकर साइबर ठगी करते थे। अपने रिश्तदारों और परिचितों का बैंक खाता लेकर किसी अन्य शख्स को उपलब्ध करवाते और फिर ठगी की जाती थी।

इसे भी पढ़ें – बाइक सवार का ज्वैलरी भरा बैग भरे बाजार गिरा ऑटो चालक को मिला

पुलिस ने उनके कमरे की तलाशी में 22 हजार से ज्यादा रूपए, 5 मोबाइल सिम कार्ड,14 एटीएम कार्ड, 04 चैक बुक, 03 बैंक पास बुक जब्त किए जाने के साथ एक क्रेटा कार को बरामद किया है। अभियुक्तों ने साइबर ठगी में शामिल अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताए है,जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है। फिलहाल दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

मंडोर थाने के एएसआई बाबूराम ने बताया कि वे रात को गश्त पर थे। तब नागौरी गेट सर्किल पर रात्रि ब्रीफिगं के लिए पहुंचे। नाकाबन्दी में दो व्यक्ति जो मोटरसाईकल पर उसे रोककर चैक किया तब उसके पास संदिग्ध एटीएम,पास बुक व अन्य सामग्री मिली।

पूछताछ में युवकों ने खुद को रामनिवास पुत्र सुखराम विश्नोई निवासी भाखरी ओसियां और रामनिवास पुत्र भागीरथ राम विश्नोई निवासी फतेहसागर पलानियों की ढाणी पीलवा पुलिस थाना लोहावट जिला फलोदी होना बताया। राम निवास पुत्र भागीरथ के पास चार एटीएम कार्ड व दो मोबाइल व चार सिम कार्ड अलग से व रामनिवास पुत्र सुखराम के पास दो मोबाइल व तीन सिमकार्ड मिले।

साइबर फ्रॉड करना कबूला 
दोनों से जब पूछताछ की गई तब ने साइकर ठगी करना बताया। हम दोनों हमारे मिलने वालों के बैंक खाता की पास बुक,एटीएम कार्ड व चैक बुक लेकर साइबर फ्रॉड करते है।रामनिवास पुत्र भागीरथ ने बताया कि लाल सागर में एक कमरा किराये पर ले रखा है जिससे बैठकर साइबर फ्रॉड करते है।

वहां पर हमने काफी लोगों के एटीएम कार्ड,बैंक पास बुक,सिम कार्ड व अन्य सामग्री रखी हुई है। इस पर पुलिस की टीम ने उनके किराए के कमरे पर रेड दी। जहां पर रामनिवास ने तीन मोबाइल फोन,22100 रूपए,5 मोबाइल सिम कार्ड,14 एटीएम कार्ड, 4 चैकबुक, 3 बैंक पासबुक,एक क्रेटा कार को जब्त किया गया।

एक और आरोपी के नाम का खुलासा 
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लोग जो ठगी करते है वह सागर पुत्र भागीरथराम विश्नोई निवासी जमेश्वर नगर लोहावट के पीछे काम करते हैं।सागर को अलग- अलग बैंके के खाता संख्या उपलब्ध कराते है। सागर इस बैंक खातों में रूपये जमा करवाता है। जो राशि हम निकाल कर आपस में बंटवारा करते है।

मोबाइलों में किसी अन्य के सिम कार्ड लगाते 
साइबर ठगी करने के आरोपी अपने परिचितों या रिश्तेदारों की सिम कार्ड को मोबाइल में लगाते और फिर वारदात को अंजाम देते थे। पेमेंट ऑन लाइन ही किया जाता था।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026