30 सितम्बर को नलों में पानी नही आएगा
जोधपुर,आगामी प्रस्तावित इंदिरा गांधी नहरबंदी व ग्रीष्मकाल के लिये जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस,पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 29 सितम्बर की रात 8 बजे से 30 सितम्बर की रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस तथा 29 की रात्रि 12 बजे से 30 की रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस तथा 30 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से 1 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे तक झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रोंमें जलापूर्ति बन्द रहेगी। जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 30 सितम्बर को होने वाली जलापूर्ति 1 अक्टूबर को तथा 1 अक्टूबर को होने वाली जलापूर्ति 2 अक्टूबर को की जाएगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जायेगी। झालामण्ड एव तखत सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रों में 30 सितम्बर को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 1 अक्टूबर होने वाली जल सप्लाई 2 को एवं 2 को होने वाली जल सप्लाई 3 अक्टूबर को होगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

