Doordrishti News Logo

पुलकित हो रही संस्कृति,गरबा में हुए नवाचार

महिलाओं का मकसद गरबा रास के साथ मानवीय मूल्यों में जागृति लाना

पाली/जोधपुर,भारत में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। देश के कई हिस्से हैं जहां नवरात्रि को मनाने का तरीका एक दूसरे से काफी अलग होता है। काफी लोग नवरात्रि के त्योहार में लगने वाले मेलों और उत्सव में शामिल होने और घूमने की चाह रखते हैं। इसके अलावा कुछ लोग देवी रानी को खुश करने के लिए नौ दिनों का उपवास भी रखते हैं। भक्ति में सराबोर करने वाले इस त्योहार का लोगों को साल भर बेसब्री से इंतजार रहता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे नवरात्रि कार्यक्रम के बारे में जो महिलाओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

मगरा क्षेत्र के तलहटी पर बसे पाली जिले के केलवाद गांव की समाजसेवी महिला शारदा राव द्वारा गाँव की महिलाओं को संगठित कर ‘संस्कृति’ महिला मंडल के बैनर तले एकजुट होकर पारंपरिक जीवन मूल्य, नैतिक आचरण,सामाजिक समरसता और सद्भाव के साथ ही जीवन शैली में वैज्ञानिकता का समावेश व सम सामयिक विषयों पर व्याख्यान देने का कार्य कर रही हैं। महिलाओं द्वारा आयोजित होने वाला यह जिले का एकमात्र नवरात्रि महोत्सव है जिसका पूरा जिम्मा तथा आयोजन महिलाओं और बच्चों द्वारा किया जा रहा है।

the-culture-being-blown-up-innovations-in-garba

संचालिका शारदा ने बताया कि ये कार्यक्रम अपने आप अनूठा इसलिए है क्योंकि मां अंबे की आरती के पश्चात केवल गरबा रास न होकर ग्रामीण परिवेश के नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा मौलिकता और मानवीय मूल्यों की जागृति के लिए लघु नाटिका का मंचन किया जाता है। इसी कड़ी में नवरात्रि के पहले दिन बच्चों द्वारा ‘ईश्वर और इंसान’ नामक नाटक का मंचन किया गया जिसमें माँ काली के पात्र ने इंसान को सच्चाई का आईना दिखाते हुए बताया कि ईश्वर की सबसे सुंदर रचना ‘मानव’ है। अगर वह अपने कर्मों में ईमानदारी बरते और अपने जीवन में परहित,परोपकारी कार्य करें तो उसका जीवन जीते जी ही स्वर्ग बन सकता है। राव ने बताया कि नाटकों के मंचन के माध्यम से जन जागृति लाने पर पिछले 12 वर्षों से कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण नाट्य निर्देशन शारदा की पुत्री पुलकित सिंह द्वारा किया जाता है। नाट्य लेखन व परिकल्पना थिएटर कला में निपुण शारदा के पति ओमप्रकाश राव द्वारा किया जाता है। नाट्य मंचन में बाल मंडली के सदस्य डाभक,लिपाक्षी,कोमल,परिधि,रविंद्र सुशांत,कालू,लक्की,दिव्या,जाह्नवी, कार्तिक,हेमलता सहित कई बच्चे अलग-अलग भूमिका में प्रस्तुतिकरण देते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड 2026 समारोह में डॉ.श्वेता माथुर सम्मानित

August 4, 2026

हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव

August 4, 2026

वाहनों पर PRESS लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग

August 4, 2026

आयुक्तालय क्षेत्र में चाइनीज मांझे को लेकर निषेधाज्ञा जारी

August 4, 2026

4095 नशीली गोलियां बरामद मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

August 4, 2026

मुख्य आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

August 4, 2026

प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

August 4, 2026

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

August 4, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026