जलापूर्ति व्यवस्था में रहेगा बदलाव
जोधपुर, 64 दिनों की इंदिरा गांधी नहर बंदी पश्चात जोधपुर के जलाशयों में पुनः जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लांट,पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 14 जुलाई को रात 8 बजे से 15 जुलाई रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस तथा 15 जुलाई को प्रातः 8 बजे से 16 जुलाई प्रातः 8 बजे तक झालामण्ड एवं तखत सागर फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रो में जलापूर्ति बन्द रहेगी तथा जोधपुर शहर के चौपासनी फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्रों में पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण 11 जुलाई को जलापूर्ति बाघित रही।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (नगर वृत) के अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि चौपासनी फिल्टर हाउस से जुडे़ क्षेत्रों को छोड़ कर जोधपुर शहर के कायलाना व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 15 जुलाई को होने वाली जलापूर्ति 16 जुलाई को तथा 16 जुलाई को होने वाली जलापूर्ति 17 जुलाई को की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटाइन केन्द्रों में आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। झालामण्ड एव तखत सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस-पास क्षेत्रो में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 16 जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति 17 जुलाई को एवं 17 जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति 18 जुलाई को होगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

