एक किलो चांदी व पांच ग्राम सोना, मोबाइल, लेपटॉप चार्जर आदि जब्त
जोधपुर, शहर की रातानाडा पुलिस ने सुभाष चौक में एक बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए शातिर नकबजन सहित माल खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर सोना , चांदी एवं इलेक्ट्रानिक उत्पाद बरामद किए है। थानाधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को रातानाडा सुभाष स्थित ए- 152 में रहने वाली उषा सोनी पत्नी स्व.लेखराज सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। उनके बंद मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों का सोना चांदी आदि आइटम चुरा ले गए। इस पर पुलिस ने पुराने शातिर नकबजन का पता लगाया। इस पर शातिर नकबजन मकराना मोहल्ला निवासी मोहित कंसारा पुत्र कैलाशचंद को दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पता लगा कि उसने उक्त मकान में चोरी की है और माल करौली के सुरोठ निवासी दिनेश पुत्र रतनलाल जाटव को बेचा है। इस पर पुलिस आयुक्त जोसमोहन के दिशा निर्देश पर रातानाडा थाने के एएसआई कालूसिंह, हैडकांस्टेबल रामकेश एवं कांस्टेबल केसरसिंह की टीम का गठन कर बदमाशों से माल बरामदगी के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि करौली के दिनेश को माल बेचा गया। तब उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक किलो चांदी, पांच ग्राम से ज्यादा सोना आदि जब्त किए। चोरों की निशानदेही पर एक लेपटॉप, मोबाइल चार्जर भी बरामद हुआ।
सीसीटीवी फुटेज से आया पकड़ में
थानाधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि सुभाष चौक और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को जांचा गया। तब मोहित कंसारा की भूमिका सामने आई। इस पर पहले उसे दस्तायब कर पूछताछ की। जुर्म कबूल करने पर आगे माल बरामद किया जा सका। इसके खिलाफ पहले से ही चोरी नकबजनी के 14 प्रकरण दर्ज हैं, कई न्यायालय में विचारधीन है।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

