कृषक उपहार योजना में कूपनों पर निकाली लॉटरी
जोधपुर,कृषि विपणन निदेशालय, राजस्थान जयपुर के द्वारा कृषकों के हितार्थ संचालित ‘‘कृषक उपहार योजना 2020-21’’ के अन्तर्गत 1 जनवरी से 30 जून, 2022 तक की अवधि में किसानों को गेटपास/विक्रय पर्ची पर जारी किए गए कूपनों पर सोमवार को डिजिटल माध्यम से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि उपज मण्डी समिति(अनाज) के मुख्य मण्डी स्थित जीरा मण्डी प्रांगण के सभाकक्ष में लॉटरी निकाली गयी।
इस दौरान उपस्थित किसानों व व्यापारियों के समक्ष लॉटरी के लिए गठित समिति के अध्यक्ष मदन लाल नेहरा, अपर जिला कलक्टर (प्रथम) एवं प्रशासक,मण्डी समिति, सदस्य डॉ.झब्बर सिंह शेखावत,क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग खण्ड जोधपुर सदस्य सुरेन्द्र सिंह, मण्डी सचिव रवि माथुर, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक,(एनआईसी)विकास अग्रवाल, तकनीकी निदेशक (एनआईसी)एवं महिम निम्बावत (एनआईसी) के द्वारा लॉटरी निकाली गई। इसमें कृषक-उत्पादक संगठन के जोधपुर मुख्य जीरा मण्डी व्यापार संघ के अध्यक्ष नाथाराम रिणवा, पुरुषोतम मून्दड़ा ने सहयोग किया।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि गेटपास की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों की लॉटरी के परिणामों में प्रथम पुरस्कार (25 हजार) राणाराम,द्वितीय पुरस्कार (15 हजार) हरिसिंह, तृतीय पुरस्कार (10 हजार) ओमाराम को मिला।
उन्होंने बताया कि ई-भूगतान पर जारी कूपनों की लॉटरी के परिणामों में प्रथम पुरस्कार (25 हजार) हनवन्त सिंह, द्वितीय पुरस्कार (15 हजार) लखन सिंह, तृतीय पुरस्कार (10 हजार) मीरा को मिला। उल्लेखनीय है कि (1लाख 66 हजार 5 सौ 55 कूपन) कूपन जारी किये गये तथा ई-भुगतान पर 2 हजार 4 सौ 3 कूपन) जारी किये गये।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

