Doordrishti News Logo

खेत की ढाणी के मकान मेें 20 लाख की चोरी

  • परिवार दूसरे मकान पर सोया था
  • सुबह आने पर लगा पता
  • फसलें बेच कर दस लाख जमा किए थे
  • पांच किलो चांदी और 15-20 तोला सोना पार

जोधपुर,खेत की ढाणी के मकान मेें 20 लाख की लाख की चोरी। शहर के निकट डांगियावास स्थित बिलसपुर गांव में एक खेत की ढाणी में बने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर दस लाख की नगदी के साथ 15-20 तोला सोना,पांच किलो चांदी के आइटम चोरी कर ले गए। परिवार का मुखिया ढाणी पर पहुंचा तो उसका माथा ठनक गया। चोरों ने उसकी बेटियों के गहनों पर भी हाथ साफ कर डाला। घटना को लेकर डांगियावास पुलिस जांच में जुटी है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – एनसीबी जोधपुर ने की 12.496 करोड़ की 6.248 किलो हेरोइन बरामद

डांगियावास पुलिस ने बताया कि बिसलपुर गांव निवासी अन्नाराम पुत्र मंगलाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके खेत में ढाणी पर मकान भी बना हुआ है। 16-17 दिसम्बर की रात को ढाणी पर कोई नहीं था और परिवार के लोग बिसलपुर गांव के मकान पर थे। इस बीच रात को अज्ञात चोर ढाणी पर पहुंचे और मकान के ताले तोड़ दिए। फिर सारा सामान उथलपुथल कर वहां से अलमारियों और बक्सों से उसके व उसके दामाद राजूराम द्वारा मूंग,मोठ की फसल बेचकर लाए गए दस लाख रुपए,दो बेटियों मीरा और सुमन के गहने ले गए। गहनों में तकरीबन 25-20 तोला सोने के आभूषण है और चांदी के तकरीबन 5 किलो आइटम हैं।उसके खुद का साढ़े तोला का तिमणयिां,दो किलो चांदी के जेवरात,छोटी बेटी सुमन की सोने की रखड़ी सेट,नथ,सोहनकंठी,पुणच, अंगुठियां और छोटी पुत्री मुमन के 25 तोला चांदी का कंदोरा और बड़ी बेटी मीरा के दो किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026