भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी को आईबी को सौंपा
- जैसलमेर से जोधपुर इलाज कराने आया तब लगा पता
- पांच महिने पहले हो रखा वीजा खत्म
जोधपुर,भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी को आईबी को सौंपा। भारत में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी का पता लगा है। वह जैसलमेर से जोधपुर इलाज कराने पहुंचा। तब पता लगने पर उसे इंटेलीजेंस ब्यूरो को सौंप दिया। अब आईबी उसके वीजा अवधि के दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी है। बताया कि उसके पैर में कीड़े लगने पर वह यहां आया था।एसीपी पश्चिम नरेेद्र दायमा ने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के लिए आया था। उसके पैरों में कीड़े लगने पर वह यहां इलाज के लिए पहुंचा। बाद में उसके कागजों में नाम 63 साल के किशोर पुत्र किरण कुमार होना लगा।मगर असल दस्तावेज में कुछ और नाम सामने आया। मोहम्मद सहमुलहक प्रतीत हुआ। पूछताछ में पता लगा कि वह बांग्लादेशी है और यहां वीजा पर भारत आया था।
यह भी पढ़ें – दो सूनेे मकानों में चोरों ने लगाई सेंध
एसीपी दायमा ने बताया कि वह अभी जैसलमेर में रह रहा था और शनिवार को यहां उपचार के लिए आया था। उसकी वीजा अवधि पांच महिने पहले ही खत्म हो गई थी।मगर वह बांग्ला देश ना जाकर यहां पर रुक गया। उसके बारे में आईबी को सूचना दी गई। उसका उपचार करवाने के साथ स्टेट आईबी को सौंप दिया गया है। बांग्लादेशी से अब आईबी पूछताछ कर रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

