Doordrishti News Logo

ग्राहक पंचायत का मातृशक्ति सम्मेलन और उपभोक्ता दिवस समारोह आज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्राहक पंचायत का मातृशक्ति सम्मेलन और उपभोक्ता दिवस समारोह आज। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर महानगर का मातृशक्ति सम्मेलन और उपभोक्ता दिवस समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर महानगर के सचिव एडवोकेट मनोहर पालीवाल ने बताया कि अंतरास्ट्रीय महिला दिवस और राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर महानगर द्वारा मातृशक्ति सम्मेलन और उपभोक्ता दिवस समारोह का आयोजन रविवार 15 मार्च को शाम 4 से किशन भैया सदन,सुदर्शन सेवा संस्थान,एम्स गेट नंबर 4 के सामने,जोधपुर में रखा गया है।
जिसमें पीडी नित्या (आईपीएस)ग्रामीण एसपी जोधपुर मुख्य अतिथि होंगी तथा मंजू वर्मा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, तिंवरी मुख्य वक्ता और डॉ.मधु विश्नोई चिकित्सक,राजकीय आयुर्वेद औषधालय,मसूरिया व वीणा पारीक एक्सईएन,जोधपुर डिस्कॉम विशिष्ट अतिथि होंगी।

आपदा में अवसर ढूंढती कांग्रेस- पालीवाल

पालीवाल ने बताया कि समारोह में जोधपुर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा तथा महिलाओं से संबंधी अपराधों एवं उपभोक्ताओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में कानूनी प्रावधानों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Related posts: