राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का समाधान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का समाधान। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूरण कुमार शर्मा (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर जिला के निर्देशन में शनिवार को जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र के राजीनामा योग्य समस्त प्रकृति के लम्बित प्रकरण,प्री-लिटिगेशन प्रकरण एवं राजस्व मामलों से सम्बन्धित मुकदमों का निस्तारण किया गया।

राजस्थान दिवस पर अरबन हाट में लगेगी पंच गौरव ओडीओपी प्रदर्शनी

जिला मुख्यालय जोधपुर जिला पर 03 और तालुकाओं में उपखण्ड न्यायालयों सहित कुल 08 बैंचों का गठन किया गया। जिला मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों में लम्बित राजीनामे योग्य प्रकरणों के निस्तारण के लिए श्री पूरण कुमार शर्मा,अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश),जोधपुर जिला,डॉ. मनीष हरजाई,सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश),जोधपुर जिला तथा आदित्य, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट,जोधपुर जिला की अध्यक्षता में बैंचों का गठन किया गया,जिसमें बैंच के सदस्य के रूप में अधिवक्ता क्रमशः भानुप्रकाश दाधीच,रामप्रकाश प्रजापत एवं जुगल किशोर उपस्थित थे।

पूरण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गठित बैंच में जनोपयोगी सेवाओं से सम्बन्धित स्थाई लोक अदालत, जोधपुर जिला के प्रकरणों को भी निस्तारण के लिए सम्मिलित किया गया। इन सभी बैंचों द्वारा पक्षकारों को लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण से होने वाले लाभ बताते हुए समझाईश की गई व प्रकरणों का निस्तारण राजीनामें से किया गया।

डॉ.हरजाई ने बताया कि लोक अदालत में पक्षकारों को शीघ्र व सुलभ न्याय मिलता है। लोक अदालत में होने वाले राजीनामें की कोई अपील नहीं होती व सिविल कोर्ट के आदेश की तरह पालना होती है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिवक्ता,पक्षकार, कर्मचारी एवं सभी बैंकों के वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा अपनी सकारात्मक भागीदारी दर्ज करवाते हुए राजीनामे से प्रकरणों का निस्तारण करवाने हेतु सहयोग प्रदान किया गया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र के समस्त न्यायालयों में लम्बित,प्री- लिटिगेशन एवं सिविल, फौजदारी व राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों को रैफर कर निस्तारण किया गया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026