Doordrishti News Logo

सेवानिवृत इंजीनियर के सूने मकान और निर्माणाधीन भवन में चोरी

जोधपुर,शहर के कुड़ी एरिया में दो मकानों में चोरी हो गई। एक घर सूना था तो दूसरा निर्माणाधीन था। संबंधित मालिकों ने चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया। सूना मकान रेलवे से सेवा निवृत इंजीनियर का है। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 8 बी 91 में रहने वाले रेलवे से सेवानिवृत इंजीनियर ज्ञानदास पुत्र दुखराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनका घर 14 सितंबर को सूना पड़ा था। तब अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर प्रवेश किया और वहां से सोने चांदी के जेवर नगदी ले गए। चोरी गए सामान का ब्यौरा नहीं दिया गया है। पुलिस फिलहाल इसमें जांच कर रही है।

दूसरी तरफ करणी नगर भगत की कोठी के रहने वाले देवेंद्रसिंह पुत्र प्रेमसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका एक निर्माणाधीन भवन कुड़ी सेक्टर 9 में है। जहां से निर्माण सामग्री सरिया, सीमेंट आदि चोरी हो गए। इसमें उसने किसी घीसूलाल पर इसका संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews