Doordrishti News Logo

उधारी मांगने गए युवक को चाकू घोंपा,घायल के दोस्तों ने किया आरोपी का अपहरण

  • मारपीट कर भोपालगढ़ के रजलानी सरहद में फेेंका
  • सुबह पुलिस उठाकर लाई,अस्पताल में भर्ती

जोधपुर,शहर के निकट बनाड़ स्थित थबूकड़ा गांव में रात को उधारी मांगने एक युवक पर सामने वाले शख्स ने चाकू घोंप दिया। चाकू के वार से घायल हुए मांगने वाले युवक ने अपने दोस्तों को इसकी सूचना दी। बाद में बिना नंबरी गाड़ी में पांच सात लोगों ने आरोपी युवक का अपहरण कर ले गए और मारपीट की। गुरुवार की सुबह युवक को भोपालगढ़ के रजलानी गांव की सरहद में फेंक दिया। पुलिस उसे लाई और पहले एमडीएम अस्पताल लेकर गई। अब उसे एमजीएच में रैफर किया गया है। बिना नंबरी कार का पता नहीं लगा है। अपहृर्ता भी अभी नहीं मिले हैं। इस बारे में अपहृर्त युवक की बहन ने भाई अपहरण की रिपोर्ट थाने में दी है।

ये भी पढ़ें- घांची समाज ने सुरवाड़ी हक के लिए निकाली मौन रैली

बनाड़ पुलिस ने बताया कि दरअसल जितेंद्र जाट नाम का शख्स थबूकड़ा निवासी महिपाल सारण पुत्र घेवरराम जाट से छह लाख की उधारी मांगता है। महिपाल काफी समय से उसे उधारी नहीं चुका रहा है। रुपए दिए तकरीबन चार साल होने को आए हैं। बुधवार की रात को जितेंद्र जाट रुपयों के लिए महिपाल के घर पर गया था। तब महिपाल से कहासुनी के बाद उसने जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी पसली में गहरा घाव लगा और 21 टांके आए। चाकू लगने पर जितेंद्र ने अपने दोस्तों पप्पूराम सारण,परसाराम,सुरेंद्र आदि को फोन कर बुलाया। यह लोग बिना नंबरी गाड़ी लेकर वहां पहुंचे और बाद में महिपाल सारण का अपहरण कर अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ें- हमारी पुलिस ज्यादा सजग एवं संवेदनशील-मुख्यमंत्री

पुलिस ने बताया कि रात में महिपाल की बहन सीमा ने अपने भाई के अपहरण का केस दर्ज कराया। तब हरकत में आई पुलिस ने उसकी तलाश आरंभ की। मगर पता नहीं लगा। इधर आज सुबह सूचना मिली कि भोपालगढ़ के रजासनी गांव की सरहद में एक युवक घायलावस्था में पड़ा है। तब पुलिस वहां पहुंची और उसे अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने बताया कि महिपाल को पहले एमडीएम फिर एमजीएच लाया गया है। उसका उपचार जारी है। बिना नंबरी गाड़ी का पता नहीं चला है। चाकू लगने से घायल जितेंद्र का भी मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल महिपाल के अपहरण का ही केस दर्ज हुआ है। रुपए मांगने वाले जितेंद्र की तरफ से अभी केस दर्ज नहीं कराया गया है। बनाड़ पुलिस बिनानंबरी गाड़ी और अपहृर्ताओं की तलाश में लगी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026