Doordrishti News Logo

सामान लेने जा रहे युवक को चाकुओं से गोदा,हालत गंभीर

दो भाईयों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर,सामान लेने जा रहे युवक को चाकुओं से गोदा,हालत गंभीर। शहर के निकट लूणी स्थित धिंगाना गांव में सोमवार को एक युवक पर कुछ लडक़ों ने कातिलाना हमला किया। उसे चाकुओं से गोद दिया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अब एम्स चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। लूणी पुलिस थाने में धिंगाना निवासी मोतीराम पुत्र रामूराम की तरफ से केस दर्ज करवाया गया।

ये भी पढ़ें-एक ही रात में दो परिवारों की मौजूदगी में चोर दस लाख के आभूषण चुरा ले गए

रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र पुखराज सोमवार को घर से सामान लेने निकला था। वह श्यामबेरा वाला के पास में पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए बैठे करण और अर्जुन नाम के दो शख्स के साथ दो तीन अन्य से पुखराज पर चाकू से एक साथ हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे और तुरंत झालामंड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एम्स अस्पताल में रैफर किया गया। पुलिस ने बताया कि हमलावर दोनों भाई घटना के बाद से फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। इनके बीच आपसी रंजिश होना सामने आ रहा है। फिलहाल तफ्तीश की जा रही है। घायल के बयान भी लिए जाने है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026