दीवार फांद कर चोरी की नीयत से घुसा युवक,करंट लगने से मौत
जोधपुर,शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र रेलवे क्वार्टर क्षेत्र में सुबह एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। आशंका है कि वह चोरी की नीयत से वहां आया था। युवक शराब का आदी और कचरा बीनने वाला बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। युवक की पहचान की जा रही है। वह केके कॉलोनी का बताया जाता है।थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि बासनी औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे पटरियों के पास मेें जीआरपी के क्वार्टर बन रहे है। बारिश के चलते आस पास तार टूटा पड़ा था। एक युवक सुबह दीवार फांदकर क्वार्टर में घुसने का प्रयास कर रहा था। तब बारिश के पानी से फेले करंट की चपेट में आया और उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- बिपरजॉय चक्रवात के कारण ट्रेन रद्द
थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि वह संभवत: चोरी की नीयत से आया था। युवक शराब का भी आदी था और कचरा बीनने का कार्य करता था। वह केके कॉलोनी का रहने वाला था। शव की पूरी पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस बारे में फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

