Doordrishti News Logo

झाडिय़ों में फंसी मिली आई-20, तलाशी में मिली चार नंबर प्लेटें और अवैध डोडा पोस्त

अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी एवं एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

जोधपुर,कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने झाडिय़ों में फंसी मिली एक आई-20 को जब्त किया है। कार की तलाशी में एक किलो दस ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ चार फर्जी नंबर प्लेटें भी मिली है। जिसे पुलिस ने बरामद कर अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी एवं एनडीपीएस एक्ट मेें प्रकरण बनाया है। इसमेें अब जांच कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान की तरफ से की जा रही है। कार के नंबर प्लेट और इंजन चेसिस नंबर से मालिक का भी पता लगाने का प्रयास जारी है। कार संभवत: चोरी की है। कब कहां से चोरी हुई फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- दीवार फांद कर चोरी की नीयत से घुसा युवक,करंट लगने से मौत

प्रशिक्षु आरपीएस शिवम जोशी और लूणी पुलिस की तरफ से रात्रिकालीन गश्त की जा रही थी। संदिग्ध वाहनों और मार्गों का रूट देखा जा रहा था। उनकी गाड़ी जब लूणी के लोलावास गांव की सरहद में पहुंची तब एक सफेद रंग की आई-20 कार झाडिय़ों में फंसी नजर आई। इस पर प्रशिक्षु़ आरपीएस शिवम जोशी मय जाब्ता वहां पहुंचे। कार की तलाशी ली गई तो उसमें एक आरसी मिली। साथ ही कार में एक किलो दस ग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया। कार में चार अन्य नंबर प्लेटें मिली। जो संभवत: फर्जी बनी थी। पुलिस का मानना है कि संभवत: कार चोरी की है और उसे मादक पदार्थ तस्करी में काम में लिया जा रहा था। लूणी थाना पुलिस ने प्रशिक्षु आरपीएस शिवम जोशी की रिपोर्ट पर अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी एवं एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम जांच कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026